{"_id":"69b9f58f46fe5223a803e22c","slug":"bus-routes-have-been-changed-due-to-construction-work-on-the-rajghat-old-bridge-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1261524-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन : 22 किमी बढ़ी दूरी, बस के किराये में 35 रुपये तक की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन : 22 किमी बढ़ी दूरी, बस के किराये में 35 रुपये तक की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट पुराने पुल पर निर्माण कार्य के चलते बसों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। वाराणसी रूट से आने वाली बसें बाघागाड़ा से करजहां होते हुए शहर में प्रवेश कर रही हैं, जबकि लखनऊ की ओर से आने वाली बसें जीरो प्वाइंट से शहर में आ रही हैं। इस बदलाव से बसों को करीब 22 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह के अनुसार, इससे किराये में 35 रुपये तक की वृद्धि हुई है। कुछ बसों को जो बनारस रूट से आ रही हैं, उन्हें नौसड़ बस अड्डे पर ही रोका जा रहा है। जहां बसों की लंबी कतार और जगह की कमी से परेशानी बढ़ी है। दरअसल, नौसड़ बस अड्डे पर पहले से ही आरटीओ विभाग की ओर से जब्त किए गए बड़े वाहनों को खड़ा किया गया है। इस बीच क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने पत्र जारी करते हुए आरटीओ विभाग से उनके वाहनों को हटाने की अपील की है।
Trending Videos