{"_id":"69ba4b2ec3a36f42860ebc6e","slug":"in-gorakhpur-a-man-was-performing-stunts-on-a-bullet-motorcycle-after-taking-off-his-shirt-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, रील बना रहे 'टार्जन' को पुलिस ने पकड़ा- बाइक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शर्ट उतारकर बुलेट पर कर रहे थे स्टंटबाजी, रील बना रहे 'टार्जन' को पुलिस ने पकड़ा- बाइक सीज
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार
वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे।
दोनों आरोपी बुलेट के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। खुद को टार्जन बताने वाले युवक को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया।
Trending Videos
वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही उसे टार्जन कहकर बुला रहे हैं। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। दोपहर से वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने सोशल मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग किया। इसमें लोग कह रहे हैं कि इस तरह के लोगों की वजह से ही सड़क पर हादसे होते हैं और मासूम लोगों की जान चली जाती है।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चिलुआताल इलाके के ताजडीह गांव के दीपू दुबे और पीपीगंज इलाके के राजाबारी गांव निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की और बाइक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि बाइक को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।