सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The diversion will last for about 40 days.

Gorakhpur News: राजघाट के पुराने पुल की मरम्मत शुरू...आधी लेन बंद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
The diversion will last for about 40 days.
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट स्थित राप्ती नदी पर बने पुराने पुल की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू हो गया। नौसड़ की तरफ की लेन में पहले काम शुरू हुआ है। पुरानी बेयरिंग बदली जा रही हैं। इसके लिए आधी लेन पर आवागमन रोक दिया है। शेष आधी लेन के जरिये ही हल्के वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। यह डायवर्जन करीब 40 दिनों तक रहेगा।
Trending Videos




नौसड़ की तरफ से आने पर पुल की शुरुआत में ही बैरिकेडिंग की गई है। वहां पर आधी सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है। इस वजह से केवल बाइक और कार को ही उधर से प्रवेश दिया जा रहा है। डायवर्जन करीब 40 दिनों तक रहेगा। इस दौरान पुल के खराब हो चुकीं जॉइंट और बेयरिंग बदली जाएंगी। पुल पर सड़क की आधी चौड़ाई में मरम्मत होगी और आधी से होकर छोटी गाड़ियों का आवागमन होता रहेगा। बड़े वाहन समानांतर दूसरे पुल से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, वर्ष 1965 में बने यानी 61 साल पुराने पुल के कई हिस्सों में दरारें मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) ने जांच कराई। निरीक्षण में पाया गया कि पुल की कंक्रीट में दरारें आ चुकी हैं और जॉइंट के आसपास लगी बेयरिंग जर्जर हो चुकी हैं। इसके बाद मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। मरम्मत का यह काम करीब 20 वर्ष बाद हो रहा है। केमिकल से दरारें भर दी गई हैं। अब जॉइंट और बेयरिंग बदलने का काम शुरू हो गया है।



मरम्मत के पूरा होने के बाद पुल की लोड टेस्टिंग भी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुल में अब कोई संरचनात्मक कमी नहीं है और यह वर्षों तक यातायात दबाव को सुचारू रूप से सहन कर सकता है। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बेयरिंग बदलने के लिए पुल पर काम शुरू हो गया है। यह काम चार चरणों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed