{"_id":"69b9f56a694693c3890aea91","slug":"long-queues-remained-at-tarang-gas-station-in-bargadwan-from-morning-till-the-whole-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1261525-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस किल्लत : सिकरीगंज में बेकाबू हुई भीड़ मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बंटवाया सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस किल्लत : सिकरीगंज में बेकाबू हुई भीड़ मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बंटवाया सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गैस की किल्लत का संकट गहराता जा रहा है। ज्यादातर एजेंसियों पर भोर में ही लाइन लग जा रही है और लोगों को दोपहर तक गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं, मंगलवार को सिकरीगंज स्थित नंदिनी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर भोर तीन बजे से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बेकाबू होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर का वितरण कराया गया।
मंगलवार को बरगदवां स्थित तरंग गैस एजेंसी पर उपभोक्ता भोर में तीन बजे से ही लगे थे। उपभोक्ता संतोष यादव ने बताया कि वह भोर में तीन बजे से ही गैस सिलिंडर को लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। तेजी से सिलिंडर वितरण नहीं किया जा रहा है। वहीं सुबह पांच बजे से ही लाइन में लगे प्यारे हसन ने बताया कि रोजा होने के बावजूद धूप में सिलिंडर के लिए खड़े हैं सात घंटे से ज्यादा समय हो गया, सिलिंडर नहीं मिला है। मैफूज आलम का कहना है कि ईद निकट है, इस दौरान घर में सिलिंडर की वजह से ही सारी परेशानी है। सुबह साढ़े पांच बजे से लाइन में लगा हूं। जैसे-जैसे लाइन बढ़ रही है सिलिंडर को आगे कर रहे हैं। हाथ में भी दर्द शुरू हो गया है। सिलिंडर अभी तक नहीं मिला है, लेकर ही जाएंगे नहीं तो ईद में क्या मेहमानों को खिलाएंगे।
नौसड़ स्थित गंगा गैस एजेंसी पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। दोपहर तक सिलिंडर का वितरण हो रहा था। अधिकारियों का कहना था कि प्रतिदिन इस गैस एजेंसी पर लगभग 800 सिलिंडर दिया जाता है, मंगलवार को इस एजेंसी पर 1100 सिलिंडर की आपूर्ति की गई है जिससे बैकलॉग को समाप्त किया जा सके।
तीन दिन का अब बैकलॉग, 30 प्रतिशत से शुरू हुई होम डिलिवरी
जिला पूर्ति कार्यालय के अनुसार शहर व देहात के क्षेत्रों में लगभग तीन दिनों का बैकलॉग बचा हुआ है। जहां ज्यादा उपभोक्ता हैं व बैकलॉग ज्यादा है वहां ज्यादा सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। वहीं एजेंसियों पर बैकलॉग को समाप्त करने के आदेश के साथ ही होम डिलिवरी को भी बुकिंग के 30 प्रतिशत के आधार पर शुरू किया गया है। मंगलवार को ज्यादातर एजेंसियों की ओर से कुछ उपभेाक्ताओं को होम डिलिवरी भी दी गई। बताया जा रहा है कि होम डिलिवरी पहले ज्यादा दिनों से गैस बुक कर गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
आशीष व कन्हैया गैस एजेंसी का जल्द होगा निलंबन
जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले पीपीगंज स्थित आशीष गैस एजेंसी व नौसड़ स्थित कन्हैया गैस एजेंसी का निलंबन जल्द होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसके निलंबन के लिए प्रशासन की ओर से गैस कंपनी को पत्र भेजा गया है जिस पर जल्द ही आदेश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पीपीगंज स्थित आशीष गैस एजेंसी पर लगभग 30 हजार उपभोक्ता हैं जिसे बांटकर छह गैस एजेंसियों को सिलिंडर बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। नौसड़ स्थित कन्हैया गैस एजेंसी में लगभग 10 हजार के आसपास उपभोक्ता हैं जिसे दूसरी एजेंसी से संबद्ध किया गया है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत अब जल्द ही दूर हो जाएगी। आपूर्ति के हिसाब से अब एजेंसियों पर लाइन कम लग रही है। कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी शुरू हुई है। होम डिलीवरी भी 30 प्रतिशत से शुरू की गई है।
एजेंसी पर पहुंचा 322 सिलिंडर, उपभोक्ता पहुंचे एक हजार
कुईं बाजार। सिकरीगंज स्थित नंदिनी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी मंगलवार को 322 सिलिंडर उपलब्ध था, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या एक हजार से अधिक रही। भीड़ बेकाबू होते देख सूचना पर पहुंची सिकरीगंज थाना पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर का वितरण शुरू कराया गया। पिंटू, देवानंद, रामसुभग, विकास आदि ने बताया कि वे तीन दिन से एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन नंबर आते ही सिलिंडर समाप्त हो जाता है। वहीं सुरेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, नीतीश शर्मा, राकेश शर्मा और शमीम कुरैशी आदि ने बताया कि 10 दिन से गैस बुकिंग के लिए नंबर लगाया जा रहा है, लेकिन ओटीपी नहीं आने से सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एजेंसी संचालक धर्मनाथ जायसवाल ने बताया कि कुल 322 सिलिंडर आया था, जिसे उपभोक्ताओं में वितरित कर दिया गया।
Trending Videos