फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth dies in Dubai; plea made to External Affairs Minister to bring body back to India.

Gorakhpur News: दुबई में युवक की मौत, शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री से गुहार

Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Dubai; plea made to External Affairs Minister to bring body back to India.
जानीपुर। दुबई में रोजगार के सिलसिले में रह रहे बांसगांव तहसील के नौवाडीह बुजुर्ग निवासी दुर्गेश यादव (35) (नौवाडीह बुजुर्ग) की मौत हो गई। 13 अगस्त को परिजन को उनके निधन की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। पति का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में करने के लिए सोनी ने पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राजमंगल यादव के बेटे दुर्गेश यादव ग्रामसभा लाहीडाड़ी के राजस्व गांव नौवाडीह बुजुर्ग के रहने वाले थे। वह दुबई के अजीजी गार्डेनिया में रहकर काम करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सोनी और अन्य परिजन सदमे में हैं। पति का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में करने के लिए पत्नी सोनी ने पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने पहल की। उन्होंने 16 अगस्त को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भेजकर दुर्गेश का शव भारत लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। परिजन चाहते हैं कि जल्द से जल्द पार्थिव शरीर गांव पहुंचे ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। विदेश में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed