सब्सक्राइब करें

घर से बुलाकर कर दी हत्या: अरुण को घर से बुलाकर किया कत्ल, सिर में मारी गोली- ग्रामीणों ने 'खाकी' को दौड़ाया

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 02:42 AM IST
सार

पिता भोला निषाद ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक उनके घर आया और बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विशाल ने अपने दोस्तों देवेंद्र व पांच-छह अन्य के युवकों साथ मिलकर अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Youth shot dead, angry villagers chase police in Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन और मृतक अरुण की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव में रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने अरुण निषाद (22) को गोली मार दी। घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की झड़प हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वालों को दौड़ा लिया। उन्हें बाइक और डायरी छोड़कर भागना पड़ा।
Trending Videos
Youth shot dead, angry villagers chase police in Gorakhpur
घर के बाद जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दी। मौके पर पहुंची पहुंची चिलुआताल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Youth shot dead, angry villagers chase police in Gorakhpur
अरुण निषाद हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेनुहिया गांव का अरुण निषाद पेंट पॉलिश का काम करता था। मामले में अरुण के पिता भोला निषाद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विशाल, देवेंद्र समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Youth shot dead, angry villagers chase police in Gorakhpur
अरुण निषाद हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता भोला निषाद ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक उनके घर आया और बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विशाल ने अपने दोस्तों देवेंद्र व पांच-छह अन्य के युवकों साथ मिलकर अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Youth shot dead, angry villagers chase police in Gorakhpur
अरूण निषाद हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण अरुण को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने कुछ लोगों को देर रात हिरासत में ले लिया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed