सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action against SDO on recommendation of suspension soon

Gorakhpur News: निलंबन की संस्तुति पर एसडीओ पर कार्रवाई जल्द

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Action against SDO on recommendation of suspension soon
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी उपखंड के गंगटही और उनवल उपकेंद्र क्षेत्र में पकड़े गए तीन गंभीर मामलों दो जेई और एक जूनियर मीटर टेस्टर को निलंबित कर दिया गया है। वितरण मंडल ग्रामीण द्वितीय के अधीक्षण अभियंता (एसई) दीपक कुमार ने कार्रवाई करते हुए एसडीओ को निलंबित करने की संस्तुति पर सोमवार को मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव की ओर से रिपोर्ट को डिस्काम वाराणसी भेजी जाएगी।
Trending Videos


बताया जा हरा है कि अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने विजिलेंस टीम के साथ 16 और 17 दिसंबर को खजनी उपखंड क्षेत्र में कार्रवाई करके तीन मामले पकड़े थे। इनमें ट्रांसफार्मर को आटा चक्की की दुकान में छिपाने, बिना अनुमति नई लाइन बनाने और पीडी कनेक्शन के बाद भी ईंट-भट्ठे की लाइन चालू रखने के गंभीर मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में 55 दिनों तक चली जांच के बाद अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने गंगटही उपकेंद्र के जेई राजेश मौर्या, उनवल उपकेंद्र के जेई अतुल राय और जेएमटी अजय यादव को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही खजनी उपखंड के एसडीओ के निलंबन के लिए संस्तुति की है।
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट को सोमवार को डिस्काम भेजा जाएगा। तीन दिन में एसडीओ पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed