सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yuvraj was named Man of the Match for his all-round performance.

क्रिकेट : डीए स्पोर्ट्स ने जीबी क्लब को 38 रनों से हराया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj was named Man of the Match for his all-round performance.
विज्ञापन
गोरखपुर। स्व. देवनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट सीरीज-2026 के तहत सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी सहारा एस्टेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीबी क्लब को 38 रनों से हरा दिया।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज मौर्या ने 50 रनों की अहम पारी खेली। वहीं, अरिजीत सिंह ने 18 रन, जबकि यज्ञ साहनी, अरशद और अशफाक ने 11-11 रन का योगदान दिया। जीबी क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमित सिंह, आरव पांडेय और सौरभ शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। राघवेंद्र, पीयूष, आदित्य और अविवोदय को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी क्लब की टीम 24.3 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान सौरभ शर्मा ने 24 रन, युवराज वर्मा ने 21 रन और आदित्य ने नाबाद 16 रन बनाए। डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में युवराज मौर्या ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। दीपक यादव और अथर्व पांडेय ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अरशद और अशफाक को 1-1 सफलता मिली।
ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले युवराज मौर्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार क्रिकेट कोच शैलेंद्र यादव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed