सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 children taken into protection from Jananayak Express

Ambala News: जननायक एक्सप्रेस से 11 बच्चे संरक्षण में लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
11 children taken into protection from Jananayak Express
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस से संरक्षण में लिए गए बच्चे। जीआरपी
विज्ञापन
अंबाला। जननायक एक्सप्रेस में एक बार फिर बाल तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। जिला युवा विकास संगठन और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 15211 जननायक एक्सप्रेस में दबिश देकर 11 बच्चों को संरक्षण में लिया है। ये सभी मासूम बिहार और उत्तराखंड से पंजाब के डेयरी फार्मों और कारखानों में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे।
Trending Videos

संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बडोला ने बताया कि उन्हें जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन से एक गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार रात्रि करीब 9:10 बजे संगठन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कार्यक्रम समन्वयक अजय तिवारी ने आरपीएफ, जीआरपी और मानव तस्करी निरोधक इकाई के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रेन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान को सफल बनाने में हरदीप नडियाली, हाकम सिंह, आरपीएफ से एसआई कविता, एएसआई विपिन कुमार और एएचटीयू से एसआई नरेंद्र कुमार व जसविंदर सिंह की टीम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed