सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers connected live on YouTube and learned the tricks of teaching children.

Ambala News: यूट्यूब पर लाइव जुड़े शिक्षकों ने सीखे बच्चों को पढ़ाने के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers connected live on YouTube and learned the tricks of teaching children.
सरकारी स्कूल में पढ़ातीं ​शि​क्षिका। आर्काइव
विज्ञापन
अंबाला। सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर को सुधारने के लिए चलाए जा रहे कक्षा तत्परता कार्यक्रम को लेकर शिक्षा निदेशालय पूरी तरह से तैयार है। निदेशालय द्वारा जारी आदेशानुसार वीरवार दोपहर 1:45 बजे एक विशेष ऑनलाइन यूट्यूब लाइव सत्र का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सभी प्राथमिक शिक्षकों ने भागीदारी की।
Trending Videos

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सत्र के दौरान बताया कि यह सत्र केवल एक औपचारिक बैठक नहीं है, बल्कि शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला की तरह आयोजित की गई है ताकि उनके ज्ञान में वृद्धि की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को दिए टिप्स : सत्र के दौरान शिक्षकों को कार्यक्रम की बारीकियों को समझाया गया और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों ने महत्वपूर्ण जानकारी अपनी डायरी में नोट किया ताकि कक्षा स्तर पर इससे जुड़ी जानकारी बच्चों को दी जा सके। सत्र समाप्त होने के बाद, सभी शिक्षकों के लिए एक प्रश्नावली पर आधारित टेस्ट पेपर भी लिया गया ताकि उन्हें प्राप्त ज्ञान का आकलन हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्रिंसिपलों, खंड शिक्षा अधिकारियों और क्लस्टर प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सत्र के दौरान स्कूलों में हाई-स्पीड इंटरनेट, बैठने की व्यवस्था और ऑडियो-वीडियो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। इस पूरे सत्र की मुख्यालय स्तर से निगरानी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed