{"_id":"69ea7b522dca652aba071ec4","slug":"medical-store-owner-attacked-with-swords-due-to-cricket-ground-rivalry-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162079-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: क्रिकेट मैदान की रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर तलवारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: क्रिकेट मैदान की रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक पर तलवारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्रिकेट के मैदान में हुई मामूली कहासुनी की रंजिश के चलते पांच युवकों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर तलवारों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने फतेहपुर गांव निवासी मोहित की दुकान में घुसकर 20 अप्रैल की शाम वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि हमलावर स्टाेर संचालक को लहूलुहान हालत में गली में घसीटते ले गए व जाते हुए दो तोले सोने की चैन भी तोड़ ले गए। नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ से सिर व शरीर पर गंभीर घावों के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल स्टोर संचालक को पंचकूला सेक्टर-6 रेफर कर दिया था। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट व लूटपाट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी बहस
घायल फतेहपुर गांव निवासी मोहित कुमार(28) ने बताया कि बी-फार्मा करने के बाद से वह गांव में ही अपना मेडिकल स्टोर चलाता है। 19 अप्रैल को गांव के क्रिकेट मैदान में मैच के दौरान उसकी गौरव और ऋतिक के साथ बहस हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था लेकिन आरोपी ने इसी रंजिश के चलते 20 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे दुकान पर आकर हमला कर दिया। आरोपी गौरव, अभिषेक, ऋतिक, वंश और मनीष वहां पहुंचे। आरोप है कि अभिषेक व गौरव के हाथों में तलवारें थीं। जबकि ऋतिक के पास लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने सिर, कमर पर तलवारें व टांग पर रॉड मारी। हमलावर दुकान से बाहर गली में खींच ले गए। शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे बचाया। आरोप लगाया कि आरोपी गौरव ने गले से 2 तोले की सोने की चैन लूट ले गया। एएसआई रामकरण ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X