{"_id":"6a25da12d8295c35a106909f","slug":"a-man-married-a-woman-doctor-by-lying-to-her-and-cheated-her-of-rs-15-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164414-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महिला डॉक्टर से झूठ बोलकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महिला डॉक्टर से झूठ बोलकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जबरन गर्भपात कराने का आरोप, मेट्रिमोनियल साइट के जरिये हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मेट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी होने के बाद एक महिला दंत चिकित्सक विवाहिता ने पति पर याैन शोषण, पहली शादी छिपाकर 15 लाख रुपये ठगने व जबरन गर्भपात के आरोप लगाए हैं। जोधपुर के मालवीय नगर निवासी डॉक्टर ने जोधपुर थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाए। घटनास्थल अंबाला होने के कारण जोधपुर पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर महेश नगर थाने में भेज दी गई है। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लो का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर में रचाई शादी
पुलिस को दी तहरीर में जोधपुर के मालवीय नगर निवासी महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में मेट्रिमोनियल साइट के जरिये उनकी मुलाकात अंबाला कैंट निवासी हरीश कुमार से हुई थी। आरोपी ने खुद को एक बड़े संस्थान का मालिक बताया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद 1 जनवरी को आरोपी ने एक मंदिर में शादी कर ली व उसे कैंट ले आया। अंबाला आने के बाद उन्हें पता चला कि हरीश पहले से शादीशुदा है और उसने धोखे में रखकर यह दूसरी शादी की है। विरोध करने पर उसने अपनी कंपनी के विस्तार का झांसा देकर उससे करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पैसे वापस मांगे तो प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब वह 12 सप्ताह की गर्भवती थी तो हरीश ने उसे पीटा व उसकी सहमति के बिना जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था। इसलिए वह जोधपुर चली गई थी।
Trending Videos