{"_id":"6a25d98fb1c39616a7098376","slug":"thief-breaks-into-juice-machine-factory-caught-red-handed-ambala-news-c-18-1-knl1006-922940-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जूस मशीन बनाने की फैक्टरी में घुसा चोर, रंगेहाथ पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जूस मशीन बनाने की फैक्टरी में घुसा चोर, रंगेहाथ पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोहगढ़ गांव स्थित एक जूस मशीन बनाने वाली फैक्टरी में घुसे चोर को फैक्टरी मालिक व उसके दोस्तों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। तीन दिन से लगातार हो रही चोरी के कारण मालिक ने पहरा लगाया था। जैसे ही चोर मालिक को देखकर भागने की कोशिश करने लगा तो मिक्सी क्लस्टर की दीवार से गिरकर बेसुध हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को काबू कर अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। अंबाला सदर थाना पुलिस ने मालिक आशू कुमार की तहरीर पर सिटी के रविदास नगर निवासी मोनू पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कैथ माजरी निवासी आशू कुमार ने बताया कि उनकी लोहगढ़ गांव में जूस मशीन बनाने की फैक्टरी है। 4 जून को जब उन्होंने फैक्टरी खोली तो कुछ सामान कम मिला। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें 3 जून की रात करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति दाखिल होता दिखाई दिया। 20 मिनट के भीतर एल्युमिनियम पार्ट्स से भरे 4 थैले करीब 120 किलोग्राम के चोरी करके ले गया। फुटेज खंगाली तो पता चला कि वहीं चोर 2 जून की रात को भी आया था। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos