{"_id":"6a25d91a85d576dd7c015d14","slug":"security-of-cantonment-bus-stand-is-dependent-on-two-home-guards-ambala-news-c-36-1-sknl1003-164415-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो होमगार्ड के भरोसे छावनी बस अड्डे की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो होमगार्ड के भरोसे छावनी बस अड्डे की सुरक्षा
विज्ञापन
छावनी बस अड्डा परिसर में अज्ञात युवकों द्वारा तोड़ी गई शौचालय की टूंटी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- चोरों ने पुरुष शौचालय के तोड़े दरवाजे, होमगार्ड को देख भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी बस अड्डा चोरों और शरारती तत्वों के निशाने पर है। शनिवार रात चोरों ने बस अड्डे के पुरुष शौचालय के दरवाजे तोड़ दिए और वहां लगी टोटियां चोरी कर लीं। गनीमत रही कि रात को गश्त पर मौजूद होमगार्ड ने चोरों को भगा दिया। यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने भी चोरों ने इसी नवनिर्मित पुरुष शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया था।
अंबाला छावनी का यह बस अड्डा क्षेत्र का एक प्रमुख केंद्र है। यहां से रोजाना करीब 700 बसों और लगभग 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इतने बड़े और व्यस्त बस अड्डे में दाखिल होने और बाहर निकलने के कुल चार रास्ते हैं। इनमें से तीन रास्तों से बसों और यात्रियों दोनों या आवागमन होता है, जबकि चौथे रास्ते का इस्तेमाल केवल यात्री करते हैं। इतने संवेदनशील और चार बड़े रास्तों वाले बस अड्डे की सुरक्षा का जिम्मा मात्र दो होमगार्ड के जवानों पर है। दिन और रात की शिफ्ट में केवल एक-एक जवान ड्यूटी पर तैनात रहता है। ऐसे में अकेला जवान चारों रास्तों और पूरे परिसर पर एक साथ नजर कैसे रख सकता है। सुरक्षा में सेंधमारी को देखते हुए बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक ने पड़ाव थाना प्रभारी को पत्र लिखकर बस अड्डा परिसर में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
गत दिवस बस अड्डा के शौचालय में अज्ञात युवकों द्वारा दरवाजा तोड़ दिया गया और टूंटी भी चोरी कर ली गई। पिछले महीने भी दरवाजे तोडे़ थे। थाना पड़ाव प्रभारी को पत्र लिखकर गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
रमेश, मुख्य निरीक्षक और संस्थान प्रबंधक, छावनी बस स्टैंड।
Trending Videos