{"_id":"6a25d9ccbee4969c6c09d6ef","slug":"pantry-cars-in-trains-will-be-monitored-teams-deployed-ambala-news-c-36-1-amb1001-164405-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रेनों में पेंट्री कार की होगी निगरानी, तैनात कीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रेनों में पेंट्री कार की होगी निगरानी, तैनात कीं टीमें
विज्ञापन
ट्रेन की पैंट्री कार में चेकिंग करते विभागीय अधिकारी। रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेल में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। ट्रेनों की पेंट्री कार यानी रसोई यान में आग लगने की घटनाओं और लापरवाही को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर रेलवे ने तैयारी की है। अंबाला मंडल सहित पूरे उत्तर रेलवे में एक विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया गया है, जो अगले 15 दिनों तक चलेगा।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इस अभियान को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इस चेकिंग अभियान को केवल एक विभाग नहीं, बल्कि कमर्शियल (वाणिज्य), मैकेनिकल (यांत्रिक), इलेक्ट्रिकल (विद्युत) और इंजीनियरिंग (अभियांत्रिकी) विभाग के अधिकारी और इंस्पेक्टर संयुक्त रूप से मिलकर देखेंगे। अंबाला मंडल के सभी सीएमआई, सीटीआई और मुख्य स्टेशन अधीक्षकों को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्रों में पेंट्री कारों की सघन चेकिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं।
छह बड़ी लापरवाहियों पर नजर
अक्सर देखा जाता है कि पेंट्री कार के कर्मचारी जल्दी काम निपटाने या आराम के चक्कर में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करते हैं। इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से गंभीर कमियों और लापरवाहियों की जांच की जा रही है। इसके तहत ज्यादा गर्मी पैदा करने के लिए मानक हीटिंग कॉइल से छेड़छाड़ करना, निर्धारित क्षमता से अधिक क्षमता वाली हीटिंग कॉइल्स लगाना, हीटर कॉइल के ठीक नीचे एल्युमिनियम फॉयल बिछाना, जो शॉर्ट सर्किट और आग का कारण बन सकता है। सिगरेट या अन्य धुएं से अलार्म न बजे, इसलिए स्मोक सेंसरों को जानबूझकर ढकना, पेंट्री कार में वायरिंग का खुला या असुरक्षित होना और आग बुझाने और उसकी पहचान करने वाले एफडीएसएस पैनल के आगे पानी की बोतलें या गत्ते के डिब्बे जमा कर देना ताकि आपातकाल में इनका उपयोग न हो सके।
विज्ञापन
लापरवाही मिली तो दर्ज होगी प्राथमिकी
रेलवे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा के मामले में नो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। चेकिंग के दौरान यदि किसी भी पेंट्री कार में ऊपर बताई गई कोई भी लापरवाही या खामी पाई जाती है, तो संबंधित वेंडिंग कांट्रेक्टर या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, पाई गई कमियों को मौके पर ही तुरंत ठीक कराया जाएगा ताकि ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जान को कोई खतरा न हो।
गूगल शीट पर देनी होगी रोजाना की रिपोर्ट
इस पूरे अभियान की निगरानी सीधे उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है। सभी चेकिंग टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोज की प्रोग्रेस रिपोर्ट और अपनी फाइंडिंग्स को रेलवे द्वारा जारी एक विशेष गूगल शीट लिंक पर तुरंत अपलोड करें। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने सभी संबंधित प्रभारियों को आदेश दिया है कि वे 17 जून तक अपनी संयुक्त रिपोर्ट मुख्यालय भेजें ताकि 20 जून तक रेलवे बोर्ड को सौंपा जाना है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे अति आवश्यक श्रेणी में रखा गया है।

Trending Videos