सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doing work is our duty and getting the fruits is our good fortune: Hemsuta Bharti

कर्म करना हमारा धर्म और फल पाना सौभाग्य : हेमसुता भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Doing work is our duty and getting the fruits is our good fortune: Hemsuta Bharti
नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में प्रवचन करतीं साध्वी बहनें। प्रवक्ता
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में हुआ कार्यक्रम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी हेमसुता भारती ने श्रद्धालुओं को बताया कि मनुष्य को हमेशा कर्म में लगे रहना चाहिए और कभी भी कर्म के बदले मिलने वाले फल की आशा नहीं छोड़नी चाहिए। क्योंकि कर्म करना हमारा धर्म है तो फल पाना हमारा सौभाग्य है। जिस प्रकार तेज हवा के कारण सागर में बड़ी-बड़ी लहरें उठती हैं और फिर सागर में समा जाती हैं। उनका अलग अस्तित्व नहीं होता। इसी प्रकार परमात्मा के बिना मानव का भी कोई अस्तित्व नहीं है।
उन्होंने कहा कि कभी भी अपने अंदर अभिमान को जन्म न दें। एक छोटी सी चींटी शक्कर के दानों को बीन सकती हैं लेकिन एक विशालकाय हाथी ऐसा नहीं कर सकता। मोह माया में फंसा जीव भटकता रहता है। इस माया को बनाने वाला ही मुक्ति दाता हैं।सत्संग कार्यक्रम के अंत में साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों का गायन करके समूह संगत को कृतार्थ किया और प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed