फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man who tried to intervene in a fight was murdered.A young man who tried to intervene in a fight was murdered.

Ambala News: झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man who tried to intervene in a fight was murdered.A young man who tried to intervene in a fight was murdered.
मृतक राजेश की फाइल फोटो
- नेशनल हाईवे-344 हेमामाजरा कट स्थित एचआर 54 होटल के बाहर रात को शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
मुलाना। नेशनल हाईवे-344 हेमामाजरा कट स्थित एचआर 54 होटल के बाहर शुक्रवार रात शराब पीने के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक राजेश (38) निवासी गांव होली की पिटाई कर हत्या कर दी गई। वह मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर गांव में खेतीबाड़ी करते थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


पुलिस को दी शिकायत में गांव होली निवासी साहिल उर्फ शेंकी ने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपने साथी अनिल कुमार निवासी होली के साथ कार में संगम ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। रात करीब 9:20 बजे हेमामाजरा कट के पास गाड़ी रोकने पर वहां मौजूद बलराम (निवासी गगनपुर) और साहिल के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। साहिल ने मामले की जानकारी फोन कर अपने ताया के लड़के राजेश को दी, जिसके बाद राजेश और शीशपाल अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजेश के पहुंचते ही बलराम, राजेश और अनिल के बीच फिर मारपीट शुरू हो गई। शीशपाल बीच-बचाव कराने लगा। रात करीब 11 बजे आरोपी होली गांव निवासी विशाल अपने एक साथी के साथ गाड़ी में आया और आते ही पीटने करने लगा। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और बोनट पर चढ़कर तोड़फोड़ की। घायल अवस्था में जब शीशपाल कार लेकर निकला और रात 11:50 बजे राजेश को फोन किया, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया कि राजेश बराड़ा-दोसड़का रोड पर डॉ. चौहान की दुकान के सामने बेहोश पड़ा है। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विशाल, बलराम, संजू (निवासी रुकड़ी) और अनिल कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-प्रमोद सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed