{"_id":"6a651c5f9da28899670e4359","slug":"weighbridge-operator-and-truck-drivers-cheated-people-of-rs-334-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-166840-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धर्मकांटा ऑपरेटर और ट्रक चालकों ने की 3.34 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धर्मकांटा ऑपरेटर और ट्रक चालकों ने की 3.34 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रिकॉर्ड में हेराफेरी कर बीच रास्ते बेचा चावल, औचक निरीक्षण में खुला फर्जीवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एथेनॉल बनाने वाली कंपनी ओएसिस एथेनॉल इंडस्ट्रीज के धर्मकांटे पर हेराफेरी कर लाखों रुपये के एफसीआई चावल की चोरी का मामला उजागर हुआ है। कंपनी के धर्मकांटा ऑपरेटर ने ट्रक चालकों व मालिकों के साथ सांठगांठ कर ट्रकों में लदे चावल को कहीं और उतरवा लिया। शातिरों ने कांटे के रिकॉर्ड में फर्जी एंट्री करके कंपनी को करीब 3.34 लाख का आर्थिक नुकसान पहुंचाया। एसपी अंबाला के आदेश पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पंजोखरा थाना पुलिस ने पांच विवेक कुमार, कुलबीर सिंह, सुशील, आनंद, प्रवीण कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
ओएसिस एथेनॉल इंडस्ट्रीज के उप महाप्रबंधक यूपी निवासी अजय तोमर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 जून को एफसीआई द्वारा उनकी फैक्टरी में चावल की आपूर्ति की गई थी। सामग्री और वजन की सत्यता जांचने के लिए कंपनी प्रबंधन ने 24 जून को कुछ गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया और उनका दोबारा वजन कराया। जैसे ही जांच शुरू हुई तो संदिग्ध ट्रकों के चालक अपने वाहन फैक्टरी परिसर में छोड़कर मौके से भाग गए।
जांच ओर कांटा कराने पर कुल 13.38 मीट्रिक टन चावल कम पाया गया। एक ट्रक के रिकॉर्ड में वजन 38.190 एमटी दर्ज था, जबकि वास्तविक वजन केवल 30.290 एमटी निकला। इस तरह से तीन ट्रकों में चावल कम था। इस तरह से 3.34 लाख की ठगी हुई है।
विज्ञापन
धर्मकांटे की कंप्यूटर प्रणाली के साथ की थी छेड़छाड़
आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कंपनी के वेब्रिज ऑपरेटर विवेक कुमार ने धर्मकांटे की कंप्यूटर प्रणाली के साथ छेड़छाड़ की थी। उसने ट्रक चालकों व मालिकों के साथ मिलकर ट्रकों में लदा चावल रास्ते में ही कहीं ओर उतरवा लिया था व कांटे पर फर्जी पर्ची जनरेट कर पूरा वजन दर्ज कर दिया। आरोपियों पर यह कार्रवाई आपराधिक विश्वासघात धारा 316(3) व 316(4), धोखाधड़ी धारा 318(4), आपराधिक षड्यंत्र की धारा 61 के तहत की गई।