सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth was duped of Rs 5.65 lakh in the name of sending him to Thailand and Canada.

Ambala News: थाईलैंड व कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 5.65 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 5.65 lakh in the name of sending him to Thailand and Canada.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला सिटी। थाईलैंड व कनाडा भेजने के नाम पर जलालपुर गांव निवासी साहिल कुमार से 5.65 लाख रुपये ठग लिए। यह आरोप सेक्टर-9 स्थित सन फ्लाई ओवरसीज के एजेंटों पर लगे हैं। थाना सेक्टर-9 पुलिस ने पीड़ित साहिल की तहरीर पर हरप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, सतबीर सिंह पर बीएनएस में धोखाधड़ी की धाराओं 316(2), 318(4) व 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़ित साहिल कुमार ने बताया कि 19 मई 2024 को सन फ्लाई ओवरसीज के कार्यालय में हरप्रीत सिंह से मुलाकात की थी। हरप्रीत ने उसे थाईलैंड भेजने और काम दिलवाने का वादा कर 2.50 लाख रुपये का खर्च बताया। ऑनलाइन व नकद मिलाकर कुल राशि एजेंटों को दे दी। बाद में पारिवारिक कारणों से साहिल थाईलैंड नहीं जा सका। जब उसने पैसे वापस मांगे तो एजेंटों ने उसे आर्मेनिया भेजने का झांसा दिया। दो महीने टालने के बाद उन्होंने कहा कि वह कनाडा का वर्क परमिट लगवा देंगे, जिसके लिए 3.50 लाख रुपये और मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित साहिल का आरोप है कि आरोपियों ने सतबीर सिंह और हरभजन सिंह के जरिए उससे लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये ऐंठे। इतना ही नहीं चंडीगढ़ में उसका मेडिकल करवाया, जिसमें उसे अनफिट बताया गया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो एजेंटों ने 19 मई 2025 को अंबाला कोर्ट में एक इकरारनामा भी किया लेकिन इसके बाद भी वह टाल-मटोल करते रहे। दिसंबर 2025 में उन्होंने वीजा रिजेक्शन का बहाना बनाकर साफ इंकार कर दिया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed