सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambe Rice Mill, which stole rice worth Rs 4 crore, has its property attached and will be auctioned by the department.

Ambala News: 4 करोड़ के चावल डकराने वाले अम्बे राइस मिल की संपत्ति अटैच, विभाग करेगा नीलामी

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ambe Rice Mill, which stole rice worth Rs 4 crore, has its property attached and will be auctioned by the department.
विज्ञापन
अंबाला। खरीफ के सीजन 2024-25 में 4 करोड़ के गबन मामले में फंसी नारायणगढ़ स्थित अम्बे राइस मिल संचालकों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद विभाग ने इस मिल को डिफाल्टर घोषित करते हुए संपत्ति भी अटैच कर दी है। साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अंबाला निशांत राठी की तरफ से इनकी संपत्ति को नीलाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। बाकायदा नारायणगढ़ के तहसीलदार को बोलकर इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि सरकार के रुपये को पूरा किया जा सके। इसी तरह से मुलाना थाने में नारायणगढ़ के उपलाना गांव स्थित श्री कृष्णा राइस मिल पर सरकार के 5.48 करोड़ बकाया होने के कारण उस पर भी यहीं कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Trending Videos


9,234 क्विंटल चावल ही नहीं लौटाए

आपार तिवारी ने मुलाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के तहत मिल को धान अलॉट किया गया था। नियमानुसार मिलर को 39,391 क्विंटल चावल जमा करवाना था, लेकिन 30 सितंबर 2025 की अंतिम समय सीमा तक केवल 30,156 क्विंटल यानी 104 गाड़ियां ही जमा कराया गया। अभी भी 9,234 क्विंटल यानी 34 गाड़ी चावल बकाया है, जिसकी बाजार मूल्य के हिसाब से कीमत 3,97,63,603 रुपये बनती है। इस मामले में अम्बे राइस मिल के पार्टनर प्रेम चंद, इकबाल सिंह तथा गारंटर बी एस ट्रेडिंग और राधे ट्रेडिंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणगढ़ स्थित अम्बे राइस मिल के दो मालिक सहित गारंटर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इस राइस मिल से जुड़े सभी जांच कमेटी के दस्तावेज मांगे गए है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
- इंस्पेक्टर ललित, थाना प्रभारी नारायणगढ़



अम्बे राइस मिल की संपत्तियों की नीलामी करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसीलदार नारायणगढ़ को लिखा गया है। पुलिस को भी पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।
- निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed