पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Debris falls on Shivalik Express; accident averted.

Ambala News: शिवालिक एक्सप्रेस पर गिरा मलबा, हादसा बचा

Mon, 06 Jul 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 06 Jul 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Debris falls on Shivalik Express; accident averted.
अंबाला मंडल के अधीन कालका रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खाने-पीने का सामान देते रेल कर्मचारी। रे
अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर शनिवार को कथलीघाट-कानों रेलखंड के बीच अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा ट्रैक पर गिर गया। इससे रेल यातायात ठप हो गया। इस दौरान कालका की ओर जा रही शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 52452 का इंजन पर भी कुछ मलबे गिरा। हालांकि, चालक ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को समय रहते रोक लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन में उस समय 107 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन को वापस कैथलीघाट स्टेशन लाया गया। जहां से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तीन विशेष बसों की व्यवस्था की गई। इन बसों के माध्यम से 97 यात्रियों को सुरक्षित कालका पहुंचाया गया। यात्रियों की आगे की यात्रा निर्बाध रहे, इसके लिए रेलवे ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कालका–हावड़ा मेल ट्रेन नंबर 13052 के प्रस्थान को 60 मिनट की देरी से रवाना किया। बसें रात 12:30 बजे कालका स्टेशन पहुंचीं, जहां से सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में सवार कराया गया। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए भोजन और पानी की उचित व्यवस्था की गई थी। फिलहाल रेलवे की टीमें युद्धस्तर पर ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं ताकि यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed