पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Undergraduate admission schedule revised; admissions now open until August 19.

Ambala News: यूजी दाखिलों का बदला शेड्यूल, अब 19 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

Mon, 06 Jul 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 06 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate admission schedule revised; admissions now open until August 19.
अंबाला। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की समय-सारणी में बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित शेड्यूल के तहत छात्र अब 12 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है, जो 12 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं, छात्र अपने आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य 18 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी अब 19 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

दाखिले की प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहली मेरिट लिस्ट के तहत प्रोविजनल सूची 21 जुलाई और फाइनल सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके लिए फीस जमा करने का समय 23 जुलाई से 27 जुलाई तक निर्धारित है। दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत प्रोविजनल सूची 28 जुलाई और फाइनल सूची 29 जुलाई को प्रदर्शित होगी। विद्यार्थी 30 जुलाई से 3 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ दाखिले का रहेगा विकल्प
पोर्टल को 5 अगस्त को पुनः खोला जाएगा ताकि नए आवेदक पंजीकरण कर सकें। इसके बाद, 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये के लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। अंतिम चरण में, 13 से 19 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के जुर्माने के साथ दाखिला लिया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कॉलेज परिसर में नोटिस बोर्ड पर इस संबंध में अधिसूचना चस्पा दी गई है ताकि दाखिला लेने वाले छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
देसराज बाजवा, प्राचार्य पीजी कॉलेज,अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed