पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three medical store operators found selling steroids without prescriptions.

Ambala News: बिना पर्ची के स्टेरॉयड बेचते मिले तीन मेडिकल स्टोर संचालक

Mon, 06 Jul 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 06 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Three medical store operators found selling steroids without prescriptions.
अंबाला। दवा नियंत्रण अधिकारी हेमंत ग्रोवर ने अपनी टीम के साथ कैंट व सिटी के सात मेडिकल स्टोर पर रविवार को छापा मारा। विभाग की टीम में फर्जी यानी डिकोय ग्राहक तैयार किए गए थे। जिन्होंने मेडिकल स्टोर पर जाकर खेल प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं, जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड, पेप्टाइड हार्मोन और ग्रोथ हार्मोन की डिमांड करनी थी। तीन दुकानों पर डेकाबुर्बोलिन 50 एमजी नैंड्रोलोन डेकानोएट इंजेक्शन बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

इन तीनों दुकानों को कारण बताओ यानी शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर इनके बिक्री लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। इनमें बलदेव नगर के मैसर्स शक्ति मेडिकोज, दुकान नंबर 6, एसबीआई के सामने व महेश नगर थाने के सामने मैसर्स सिटी फार्मेसी, दुकान नंबर 1, राणा मार्केट व सिटी के मनाली हाउस स्थित एमप्लस फार्मास्यूटिकल्स दुकान नंबर 1154/410-411 शामिल थे।
विज्ञापन

----

चार मेडिकल स्टोर संचालकों में पाई गई अनियमितताएं

अवैध स्टेरॉयड की रोकथाम के लिए विभाग ने चार अन्य प्रमुख मेडिकल स्टोरों का भी औचक निरीक्षण किया। हालांकि, यहां कोई अवैध बिक्री नहीं पाई गई, लेकिन नियमों के उल्लंघन को लेकर रिकॉर्ड दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इन दुकानों में अंबाला सिटी बलदेव नगर स्थित मैसर्स दवाइंडिया हेल्थकेयर मार्ट लिमिटेड व अंबाला कैंट बीसी बाजार स्थित मैसर्स ज्योति मेडिको दुकान नंबर 513/2 व हिसार रोड अमर मार्केट स्थित मैसर्स सरवारा मेडिकल हॉल व दुर्गा नगर स्थित मैसर्स यश मेडिकोज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

पकड़े गए फर्मों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और नियम 1945 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना डॉक्टर की पर्ची के स्टेरॉयड और नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण व दबिश की कार्रवाई जारी रहेगी। हेमंत ग्रोवर, दवा नियंत्रण अधिकारी, अंबाला
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed