पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The lock and official seal of the house taken into possession were broken.

Ambala News: कब्जे में लिए गए मकान का ताला व सरकारी सील तोड़ी

Mon, 06 Jul 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 06 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The lock and official seal of the house taken into possession were broken.
बराड़ा। अधोया गांव में कानून और अदालती आदेशों को अनदेखा कर रिलायंस होम फाइनेंस की ओर से ऋण का बकाया न देने पर सील की गई रिहायशी संपत्ति का मकान मालिकों ने ताला तोड़ दिया और सरकारी सील व पजेशन नोटिस तोड़कर मकान पर दोबारा अवैध कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

जब कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी कर धमकाया। बराड़ा थाना पुलिस ने ब्रांच कलेक्शन मैनेजर सुखविंद्र की तहरीर पर राजेश कुमार व समीक्षा रामदिया पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई आपराधिक गृह-अतिचार की धारा 324(2), गृह-भेदन धारा 331(1), संपत्ति को नुकसान पहुंचाना की धारा 329(4), सांझा इरादा धारा 3(5) के तहत की गई।
विज्ञापन

रिलायंस होम फाइनेंस के ब्रांच कलेक्शन मैनेजर सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव अधोया निवासी राजेश कुमार, उसकी पत्नी समीक्षा रामदिया और मंगत राम ने कंपनी से होम लोन लिया था। लोन न चुकाने पर उनका खाता एनपीए हो गया था। कंपनी ने सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अंबाला के आदेश पर 3 जून को राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में मकान का भौतिक कब्जा लेकर वहां सरकारी सील और नोटिस चस्पा कर सुरक्षा एजेंसी तैनात कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed