सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for accounting experts has increased: Sahil

लेखांकन विशेषज्ञों की मांग बढ़ी : साहिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Demand for accounting experts has increased: Sahil
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय लेखांकन में कॅरिअर निर्माण के वैश्विक अवसर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अकाउंटिंग के क्षेत्र में उभरती संभावनाओं और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना था। सेमिनार के मुख्य वक्ता, ग्लोबल अकाउंटिंग सलाहकार साहिल वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल कोर्सेज और रोजगार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में कुशल लेखांकन विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का विकास अनिवार्य है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. भारती विज, डॉ. अमिता, डॉ. रवनीत, डॉ. भारती सुजान सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed