सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand not to assign election duty to officers who have been posted for three years

Ambala News: तीन साल से जमे अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी न देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demand not to assign election duty to officers who have been posted for three years
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के आगामी चुनावों की आहट के साथ ही प्रशासनिक नियुक्तियों पर सवाल उठने लगे हैं। म्युनिसिपल मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजकर दो वरिष्ठ अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से दूर रखने की मांग की है। हेमंत कुमार ने तर्क दिया है कि शहर के एसडीएम दर्शन कुमार और डीटीओ कम सचिव आरटीओ सुशील कुमार पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से जिले में तैनात हैं। भारतीय चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए गृह जिले या एक ही स्थान पर तीन साल गुजार चुके अधिकारियों का तबादला अनिवार्य होता है।
Trending Videos

निगम चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं, ऐसे में हेमंत ने चुनाव आयुक्त देविंदर सिंह कल्याण से अपील की है कि यदि इन अधिकारियों का तबादला नहीं किया जाता, तो कम से कम उन्हें चुनाव संबंधी किसी भी जिम्मेदारी से मुक्त रखा जाए। इस ज्ञापन की प्रतियां मुख्य सचिव और जिला निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed