सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths stole Rs 30,000 from the account.

Ambala News: दो युवकों ने खाते से उड़ाए 30 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two youths stole Rs 30,000 from the account.
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में दो शातिर ठग ने व्यक्ति का धोखे से डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। मदद करने के बहाने व्यक्ति का कार्ड बदल लिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बैंक के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। धूलकोट निवासी अरुण कुमार ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह करीब 10:20 बजे वह एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात युवकों ने बातों-बातों में उन्हें उलझा लिया और घर पहुंचने पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आए। संवाद
Trending Videos


लोन की किस्त के नाम पर की धोखाधड़ी
अंबाला। इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी ने ग्राहक से 26,736 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। यह आरोप तोपखाना बाजार निवासी विशाल ने लगाए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विशाल ने बताया कि आरोपी नवीन कुमार इंडसइंड बैंक में कार्यरत है। अक्सर लोन की किस्त लेने आता था। 7 मार्च 2025 को विशाल ने अपनी एक्टिवा की किस्त के लिए 18,736 हजार रुपये गूगल-पे व 8 हजार रुपये नकद आरोपी को दिए थे। वो जमा ही नहीं करवाए। पैसे मांगने पर धमकाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंत विहार में बंद मकान से आभुषण चोरी

अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे स्थित बसंत विहार में चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। शातिर चोर अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी का पूरा सैटअप डीवीआर व हार्ड डिस्क भी संग ले गए। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विशाल मलिक ने बताया कि 27 फरवरी से मकान बंद था। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह लौटे तो देखा कि मुख्य लोहे के गेट का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो लाखों के सोने व चांदी के आभूषण व नकदी गायब थी। संवाद

ऑपरेशन आक्रमण में 32 अपराधी दबोचे
अंबाला। ऑपरेशन आक्रमण के तहत सोमवार को पुलिस ने 32 अपराधी व 14 भगौड़ों को काबू किया। अभियान के दौरान पुलिस ने उन अपराधियों पर शिकंजा कसा, जो लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान एटीएम ठग को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने मुलाना में एटीएम बदलकर पैसे निकाले थे। सोमवार कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। 43 बोतल अवैध शराब बरामद की। साथ ही सट्टेबाजी व जुए के ठिकानों पर दबिश देकर 13,410 हजार रुपये की नकदी जब्त की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के 373 चालान काटे गए। संवाद

श्रमिक के मकान से नकदी चोरी
अंबाला। तोपखाना परेड इलाके में रविवार को दिनदहाड़े एक श्रमिक के घर से हजारों रुपये की नकदी व आभूषण चुरा ले गए। वारदात के समय पीड़ित सुनील अपनी पत्नी नेहा के साथ अंबाला सिटी गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे हुए मिले। आसपास पता करने पर भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। संवाद

पत्नी और नौ वर्षीय बेटा लापता

अंबाला सिटी। हाशमी मोहल्ला से एक महिला व उनका नौ वर्षीय बेटा लापता हो गया। पति ने पड़ोस के ही एक युवक व उनके परिजनों पर अपनी पत्नी व बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी। नीरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे से उसकी पत्नी गीता (38) और छोटा बेटा डिम्पल (9) अचानक घर से गायब हैं। नीरज ने बताया कि उसने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। शक जताया कि काजीवाड़ा निवासी पंकज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed