सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gas cylinder prices hiked, discounts demanded

Ambala News: गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, छूट बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder prices hiked, discounts demanded
विज्ञापन
अंबाला। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने जनता की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सात मार्च 2026 से लागू हुई इस नई वृद्धि के बाद घरेलू गैस सिलिंडर 60 रुपये महंगा होकर 930 रुपये हो गई है। इस फैसले ने पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। इनेलो नेता ओंकार सिंह ने सरकार के इस कदम को अत्यंत पीड़ादायक और असंवेदनशील करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय तनाव और आयात की स्थिति का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती।
Trending Videos

एक जिम्मेदार सरकार का कर्तव्य है कि वह ऐसी विषम परिस्थितियों में अपने नागरिकों को राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सिलिंडर की बढ़ती कीमतें केवल रसोई तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इसका सीधा असर छोटे ढाबों, रेहड़ी-फड़ी वालों और होटल व्यवसाय पर पड़ेगा, इससे खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे महंगाई का चक्र और तेज हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह तत्काल प्रभाव से सिलिंडर की कीमतों में की गई इस वृद्धि पर पुनर्विचार करे। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई को संकट से बचाने के लिए सरकार को सब्सिडी के दायरे को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed