{"_id":"69e7e878b491d2b4e406282c","slug":"seven-women-duped-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-group-loan-ambala-news-c-36-1-sknl1017-161985-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ग्रुप लोन के नाम पर सात महिलाओं के 8 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ग्रुप लोन के नाम पर सात महिलाओं के 8 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पंजलासा की महिला एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, किश्त भरने के लिए फाइनेंस कंपनी बना रही दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। धूलकोट की सात महिलाओं के साथ ग्रुप लोन के नाम पर 8.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। फाइनेंस कंपनी की एक महिला एजेंट ने सभी महिलाओं को झांसे में लेकर वारदात की। पीड़ित महिलाओं ने एसपी अंबाला को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पंजलासा गांव निवासी एजेंट सुषमा पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
किश्त भरने के लिए फाइनेंस कंपनी बना रही दबाव
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता बिमला देवी, रानी, परमीत, पूनम, सलोचना, रानी देवी और कुलदीप कौर ने बताया कि उन्होंने मिलकर एक फाइनेंस कंपनी से ग्रुप लोन शुरू किया था। पंजलासा गांव निवासी सुषमा देवी इस कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करती थी। आरोपी सुषमा ने झांसे में लेकर उनसे लोन की 1.15 लाख रुपये प्रति महिला के हिसाब से राशि रख ली। अब एजेंट सुषमा ने अपना फोन बंद कर लिया है। दूसरी ओर फाइनेंस कंपनी किश्तें भरने का दबाव बना रही है जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। जांच अधिकारी एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि महिलाओं से सभी दस्तावेज लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द महिला को काबू कर लिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X