सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 32,500 withdrawn from account by changing debit card

Ambala News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 32,500 रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rs 32,500 withdrawn from account by changing debit card
विज्ञापन
- पीएनबी के एटीएम बूथ पर मदद के बहाने की ठगी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कबाड़ी बाजार स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ पर मदद करने के बहाने ठग ने कुम्हार मंडी निवासी सुखविंद्र सिंह का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 32,500 रुपये निकाल लिए। ठग ने नकद राशि तो निकाली ही, पेट्रोल पंप पर अपने वाहन में पेट्रोल भी डलवाया। कैंट थाना पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कुम्हार मण्डी निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह 8 फरवरी की शाम करीब 5 बजे कबाड़ी बाजार स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से अपनी पत्नी के खाते से पैसे निकलवाने गए थे। वहां पहले से खड़े एक अज्ञात युवक ने उन्हें बातों में उलझाया और मदद करने के लिए बोला। युवक ने इस बीच चालाकी से डेबिट कार्ड बदल लिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया। घर लौटने के बाद मोबाइल से पैसे कटने के मैसेज आए। ठग ने खाते से पांच बार में 32 हजार 500 रुपये की राशि निकाल ली। इतना ही नहीं सेखो पेट्रोल पंप से 175 रुपये का पेट्रोल भी डलवाया। अगले दिन बैंक पहुंचने पर पता चला कि कार्ड बदलकर पैसे निकाले गए। पुलिस ने मामले में अब प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed