सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mother's milk will be safe, LMU unit will start this week

Ambala News: मां का दूध रहेगा सुरक्षित, इसी सप्ताह शुरू होगी एलएमयू यूनिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mother's milk will be safe, LMU unit will start this week
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की महिला ओपीडी में बने एलएमयू यूनिट में आए उपकरण की जांच करती हुई
विज्ञापन
- नवजात शिशुओं के लिए एकत्र किया जाएगा मां का दूध, उपकरण पहुंचे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में हर जच्चा के दूध की एक-एक बूंंद को सुरक्षित रखा जा सकेगा। नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण की दिशा में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट यानी एलएमयू यूनिट तैयार की गई है। यह यूनिट आईपीडी ब्लॉक के भीतर महिला ओपीडी कक्ष में ही अलग से तैयार की गई है। हालांकि इसे चलाने के लिए हजारों रुपये के उपकरण फ्रिज, मां का दूध निकालने का उपकरण सामान पहुंच चुका है। अगले सप्ताह तक उपकरण पूरे होने पर इसे चालू कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से मां के दूध की एक भी बूंद गंभीर स्थिति में भर्ती नवजात शिशुओं के लिए जीवन रक्षक साबित होगी।
लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट की पूरी जिम्मेदारी एक अनुभवी नर्सिंग ऑफिसर को सौंपी गई है। यूनिट में दूध के सुरक्षित भंडारण के लिए विशेष रेफ्रिजरेटर लगाए गए हैं जिसमें दूध को निर्धारित तापमान पर स्टोर किया जाएगा। प्रत्येक संग्रह पैकेट पर दूध निकालने की तिथि और सटीक समय अंकित किया जाएगा ताकि उसकी गुणवत्ता की निगरानी की जा सके। यह उन शिशुओं के लिए बेहद फायदेमंद होगा जो बीमार हैं या एसएनसीयू वार्ड में भर्ती हैं और सीधे अपनी मां का स्तनपान नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य की टीम ने भी लिया था जायजा

20 अप्रैल को कैंट के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के लिए पंचकूला से पहुंचे लक्ष्य की टीम ने भी एलएमयू यूनिट का जायजा लिया था। हालांकि उस समय सामान कम था तो टीम ने जल्द इसे चलाने के लिए निर्देश दिए थे। टीम के निरीक्षण के बाद इस यूनिट को शुरू करने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि वह मुख्यालय में अपनी यूनिट को चालू कर रिपोर्ट सौंप सके।

मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार है। एसएनसीयू वार्ड में दाखिल नवजात बच्चों को इस यूनिट की मदद से मां का दूध बोतल के जरिये मिल सकेगा। उपकरणों पहुंच गए हैं और एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह से यूनिट को चालू कर दिया जाएगा।
- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed