{"_id":"69bc45cf0c2d74e87a0d86a8","slug":"11-domestic-cylinders-being-used-in-commercial-establishments-were-seized-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148371-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल हो रहे 11 घरेलू सिलिंडर जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल हो रहे 11 घरेलू सिलिंडर जब्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/तोशाम/लोहारू। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने तोशाम क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल हो रहे 11 घरेलू सिलिंडर जब्त किए। एएफएसओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और इसे करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि वे केवल व्यवसायिक गैस सिलिंडरों का ही उपयोग करें। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने लोगों को भी चेतावनी दी कि वे गैस सिलिंडर की आवश्यकता अनुसार ही बुकिंग करें और बेवजह सिलिंडर जमा न रखें। टीम में सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा और सब इंस्पेक्टर जयदीप जांगड़ा माैजूद रहे।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने वीरवार को लोहारू, गिगनाऊ, सिंघानी और ढिगावा में विभिन्न ढाबों, होटलों और हलवाई की दुकानों पर छापा मारा। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक सज्जन सिंह और पुलिस टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर 6 सिलिंडर जब्त किए।
प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सिलिंडर जब्त करने के साथ लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी।
कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त : खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जिले में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि भिवानी, जूई व बवानीखेडा के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार 9416525746, तोशाम के लिए नरेंद्र कुमार 9416991200, सिवानी के लिए राजेंद्र प्रसाद 9896499528 और लोहारू, बहल, ढिगावा केंद्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजय कुमार 9416231171 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एलपीजी वितरण में अनियमितता का सामना करना पड़े तो जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक भिवानी के कंट्रोल रूम नंबर 01664-242125 से संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos