सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   138 teachers blacklisted for cheating in board exams, faced the brunt of chargesheets

Bhiwani News: बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल में फेल 138 शिक्षक ब्लैकलिस्ट, चार्जशीट की गिरी गाज

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
138 teachers blacklisted for cheating in board exams, faced the brunt of chargesheets
विज्ञापन
संजय वर्मा
Trending Videos

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में नकल और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 138 शिक्षकों को चार्जशीट कर दिया गया है। बोर्ड ने इन सभी शिक्षकों को भविष्य में किसी भी परीक्षा में ड्यूटी न देने का निर्णय लिया और उन्हें ब्लैक लिस्ट में शामिल कर दिया है।
चरखी दादरी जिले के रानीला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में अनियमितताओं में संलिप्त दो शिक्षकों का तत्काल तबादला किया गया। वहीं, बोर्ड के उड़नदस्तों द्वारा वर्तमान में चल रही परीक्षाओं में करीब 50 शिक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया है। इनके खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को सिफारिश भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 25 फरवरी से 12वीं और 26 फरवरी से 10वीं कक्षा के लिए शुरू हुई थी। प्रदेशभर में 5,66,411 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 2,96,593 लड़के और 2,69,818 लड़कियां थीं। बोर्ड की परीक्षाएं 1 अप्रैल तक जारी रहेंगी। बोर्ड ने बताया कि ड्यूटी में कोताही या नकल में संलिप्त किसी भी शिक्षक को भविष्य में किसी भी परीक्षा में जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। संवाद
---------
बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के बाद एचटेट की तैयारियों में जुटेंगे अधिकारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्ति के बाद अप्रैल और मई में अधिकारी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएंगे। बोर्ड में अध्यक्ष पद पर फिर से नियुक्ति की वजह से अब तक एचटेट की परीक्षा नहीं हो पाई थी। अप्रैल और मई में बोर्ड एचटेट कराएगा जबकि नवंबर में फिर से एचटेट की संभावना रहेगी क्योंकि बोर्ड साल में दो बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल निर्धारित कर चुका है।
------------
फोटो: 20
अब परीक्षा ड्यूटी में कोताही व नकल में संलिप्त मिलने वाले किसी भी शिक्षक को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी नहीं देगा। शिक्षा विभाग ने पिछले साल की परीक्षाओं में अनियमितताओं में संलिप्त 138 शिक्षकों को चार्जशीट कर दिया है। बोर्ड की तरफ से इनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। फिलहाल चल रही परीक्षाओं में अब तक 50 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा शिक्षा विभाग को की गई है। इन पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय है। एचटेट अप्रैल और मई में कराया जा सकता है। - डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed