सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Investigation committee formed in the case of the young man's death, drinking water and sewerage system will be improved, 14 complaints were heard in the meeting of the District Grievance Redressal Committee

Bhiwani News: युवक की मौत मामले में जांच कमेटी गठित, पेयजल-सीवरेज व्यवस्था होगी बेहतर, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 परिवादों की हुई सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee formed in the case of the young man's death, drinking water and sewerage system will be improved, 14 complaints were heard in the meeting of the District Grievance Redressal Committee
विज्ञापन
भिवानी। पंचायत भवन में वीरवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी साहिल गुप्ता ने की। बैठक में कुल 14 परिवाद रखे गए जिनमें छह पुराने और आठ नए मामले शामिल थे। डीसी ने सभी परिवादों की सुनवाई की और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। हनुमान गेट निवासी संतोष के बेटे की मौत के मामले में डीसी ने एसडीएम, डीएसपी और सिविल सर्जन के साथ कष्ट निवारण समिति के दो गैर सरकारी सदस्यों को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
Trending Videos

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए कि पेयजल और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय सेशन कॉलोनी सुभाष के मामले में डीसी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग को एक महीने का समय दिया और कहा कि मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। झुप्पा खुर्द निवासी सुनीता ने पुलिस कार्रवाई से संतोष व्यक्त किया और आगे किसी जांच की मांग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति नगर निवासी संदीप कौशिक ने भी कार्रवाई की गति बढ़ाने की मांग की, जिस पर डीसी ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के मामले में पीजीआई से रिपोर्ट मंगवाने के लिए पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया गया। बवानीखेड़ा निवासी चिरंजी लाल के बिजली निगम द्वारा अवैध जुर्माने के मामले की जांच एसडीएम महेश कुमार को सौंपी गई।
पर्यावरण शुद्धिकरण समिति के संयोजक केके वर्मा के महम रोड पर पौधरोपण के मामले में एडीसी और जिला वन अधिकारी को पर्याप्त पौधे लगाने और निगरानी के निर्देश दिए गए। ढाणा रोड भिवानी में भगवानदास कालिया के साथ महिलाओं द्वारा उठाई गई सीवर और खुले नाले की सफाई की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। वहीं चौखानी इस्टेट में अवैध ट्यूबवेल की शिकायत पर एसडीएम को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
गांव देवसर में हाईटेंशन बिजली लाइन हटवाने और सेक्टर-13 में गली पुनर्निर्माण के मामलों में डीसी ने बिजली निगम और नगर परिषद को तत्काल सुधारात्मक कार्य करने का आदेश दिया। प्रीत विहार कॉलोनी में बिजली पोल की वजह से आवागमन बाधित होने पर डीसी ने बिजली निगम और ट्रैफिक एसएचओ को निरीक्षण कर पोल को उचित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। शांति नगर निवासी राजीव ने अपनी पीआईडी सुधार की पुष्टि की और नगर परिषद की कार्रवाई से संतोष जताया।
मंदिरों में ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर बजाने ओर गली में अतिक्रमण की दी शिकायत
जिला कष्ट निवारण समिति में पहुंची स्थानीय विद्या नगर निवासी महिलाओं ने मंदिर में बहुत तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने व गली के बीच अतिक्रमण की शिकायत पर डीसी को दी। जिस पर डीसी ने उसी समय एसडीएम महेश कुमार को निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से तहसीलदार, नगर परिषद से ईओ तथा संबंधित थाना प्रभारी को मौके पर भेजा जाए तथा मामले में तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed