सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4051 complaints received in the resolution camp, 2936 resolved, only 5% cases remain

Bhiwani News: समाधान शिविर में 4051 शिकायतें, 2936 का निपटारा, केवल पांच प्रतिशत मामले शेष

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
4051 complaints received in the resolution camp, 2936 resolved, only 5% cases remain
विज्ञापन

Trending Videos
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में अब तक प्राप्त 4051 शिकायतों में से 2936 का निपटारा कर दिया गया है और केवल पांच प्रतिशत मामले ही शेष हैं। शिविर में सीटीएम अनिल कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीटीएम अनिल कुमार ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब तक आई 4051 शिकायतों में से 2936 का समाधान किया जा चुका है। 892 शिकायतें जांच में निराधार पाई गईं, जबकि 124 शिकायतें लंबित हैं। इसके अलावा 84 शिकायतें रि-ओपन से संबंधित हैं। रि-ओपन श्रेणी में वे शिकायतें आती हैं, जिनका समाधान होने के बाद भी नागरिक संतुष्ट नहीं होते और उन पर दोबारा कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 208 शिकायतें ही शेष हैं यानी लगभग पांच प्रतिशत मामले ही बिना समाधान के हैं, जबकि 95 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान, एलडीएम बिभूति पांडे, टीएम भरत पाल और डॉ. राजेश ग्रेवाल मौजूद रहे।

पूर्व पार्षद ने महर्षि वाल्मीकि चौपाल के निर्माण के लिए सौंपा पत्र
पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने मुंढाल खुर्द में पिछले पांच वर्षों से अधूरी पड़ी महर्षि वाल्मीकि चौपाल के निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर समाधान शिविर में उपायुक्त को पत्र सौंपा। पत्र सौंपते हुए उन्होंने बताया कि डीएससी समाज के विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार विशेष छात्रावास अनुदान व शैक्षणिक सहायता प्रदान करती हैं। इन छात्रावासों में गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को निशुल्क या रियायती दरों पर आवास, भोजन और अध्ययन की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले और शहर के डीएससी समाज के अनेक विद्यार्थी कॉलेजों में अध्ययनरत हैं लेकिन उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अधूरी पड़ी चौपाल का निर्माण पूरा कर विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed