Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Police reunited an elderly man found beggarly at Tikona Park in Loharu, Bhiwani, with his family
{"_id":"6997ebad107e90f65502d4d9","slug":"video-police-reunited-an-elderly-man-found-beggarly-at-tikona-park-in-loharu-bhiwani-with-his-family-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में लोहारू के तिकोना पार्क में भिखारी हालत में मिले बुजुर्ग को पुलिस ने परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में लोहारू के तिकोना पार्क में भिखारी हालत में मिले बुजुर्ग को पुलिस ने परिवार से मिलाया
गांव कासनी कला खुर्द निवासी रोहताश जो पिछले कई वर्षों से अज्ञात कारणों के चलते अपने घर से बाहर रह रहे थे। हाल ही में लोहारू के तिकोना पार्क में अत्यंत दयनीय अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से पार्क में ही रह रहे थे और उनका खान-पान व रहने का कोई स्थायी प्रबंध नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार वे भिखारी जैसी स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे थे।
इस दौरान लोहारू के निजी कार चालकों की नजर उक्त बुजुर्ग पर पड़ी। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि तिकोना पार्क में एक बुजुर्ग व्यक्ति कई दिनों से असहाय अवस्था में रह रहा है, जिसका कोई परिजन आसपास दिखाई नहीं दे रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात इंचार्ज जयवीर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बहल थाना प्रभारी संजय कुमार से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।
थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव कासनी कला खुर्द में संभावित परिजनों से संपर्क साधा। आवश्यक पुष्टि के बाद परिवारजनों को सूचना दी गई। इसके उपरांत डायल 112 इंचार्ज एएसआई जयवीर, सिपाही अमित तथा एसपीओ राजकुमार की मौजूदगी में परिवार से पहुंचे विकास पुत्र राजेंद्र और नरेश पुत्र इंद्रसिंह को बुजुर्ग रोहताश को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन और सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते सूचना न मिलती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब वे रोहताश की देखभाल पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। डायल 112 इंचार्ज एएसआई जयवीर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थान पर कोई व्यक्ति या महिला लावारिस, असहाय या संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।