Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Retired police officers and personnel came out against Anil Vij, protesting his argument with Kaithal Superintendent of Police Upasana.
{"_id":"69983a802c96461d370aa1c0","slug":"video-retired-police-officers-and-personnel-came-out-against-anil-vij-protesting-his-argument-with-kaithal-superintendent-of-police-upasana-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनिल विज के खिलाफ उतरे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मी, कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना के साथ बहस पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज के खिलाफ उतरे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मी, कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना के साथ बहस पर जताया विरोध
कैथल जिला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज की एसपी उपासना से हुई बहस पर भिवानी में भी पूर्व पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में रोष फैल गया है। भिवानी में पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मचारी विज के खिलाफ उतरे और राज्यपाल व मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीते दिनों कैथल जिला में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज व एसपी उपासना के बीच हुई तीखी नोंकझोंक का मामला अभी भी गर्म है। भिवानी में हरियाणा पुलिस रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर विज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विज को बेलगाम बताकर सीएम से भी नकेल लगाने की मांग की। सीआईडी से सेवानिवृत्त निरीक्षक आजाद ढांडा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान ऊंची आवाज में अभद्र भाषा बोलकर एसपी को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। पर क्या आईपीएस बनने के बाद बेटी का दर्जा खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि एक महिला उच्च अधिकारी की ऐसे तौहीन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ढांडा ने कहा कि राज्यपाल व सीएम इस मामले पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी अनुशासित पार्टी है, जिसकी ऐसी घटनाओं से छवि खराब होती है। वहीं सेवानिवृत्त निरीक्षक ओमप्रकाश ढाका ने कहा कि मंत्री विज का ऐसा ही व्यवहार रहा तो वो समाज के लिए बहुत घातक होगा। ऐसे में अपराध व अपराधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि ऐसे में अपराधियों पर दबाव बनेगा, जिससे अपराधी अपराध करके अनील विज के पास जाएंगे और विज पुलिस तो सस्पेंड करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।