सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike rider killed, one seriously injured after being hit by a car in Loharu

Bhiwani News: लोहारू में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, one seriously injured after being hit by a car in Loharu
लोहारू के सामान्य अस्पताल में हादसे की कार्रवाई करती पुलिस। 
विज्ञापन
लोहारू। गांव बिसलवास में बस स्टैंड के नजदीक रविवार को सुबह 11 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मृतक राजकुमार पुत्र रामअवतार के छोटे भाई सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बिसलवास के बस स्टैंड पर खड़ा था। उसका भाई राजकुमार (40) बाइक पर सवार होकर किसी काम से लोहारू की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों राजकुमार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि राजकुमार पुत्र रामअवतार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजकुमार पुत्र धर्मचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे लोहारू थाना के उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed