सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hindi exam held on February 28 at Jhamola examination centre cancelled

Bhiwani News: झमोला परीक्षा केंद्र पर 28 फरवरी को हुई हिंदी की परीक्षा रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hindi exam held on February 28 at Jhamola examination centre cancelled
विज्ञापन
भिवानी। जींद जिले के पीएसपीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झमोला परीक्षा केंद्र पर 28 फरवरी को आयोजित सेकेंडरी हिंदी विषय की परीक्षा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रद्द कर दिया है। केंद्र पर नियुक्त सेवादार के मोबाइल में डी-कोड की उत्तर कुंजी मिलने और अन्य अनियमितताएं पाए जाने के बाद बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।
Trending Videos

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष उड़नदस्ते को परीक्षा केंद्र पर नियुक्त सेवादार के मोबाइल फोन में सेकेंडरी हिंदी विषय की परीक्षा से संबंधित डी-कोड की उत्तर कुंजी मिली थी। इसके अलावा केंद्र पर कई अनियमितताएं भी सामने आईं। मामले में संबंधित सेवादार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण 28 फरवरी को संचालित हुई हिंदी विषय की परीक्षा रद्द करने के साथ ही परीक्षा केंद्र पर नियुक्त समस्त स्टाफ को तत्काल प्रभाव से कार्यभार मुक्त कर दिया है। बोर्ड ने पीएसपीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झमोला केंद्र पर आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं और बारहवीं की आगामी परीक्षाएं नए परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-02 (बी-02) में शिफ्ट कर दी हैं। अब सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं तीन मार्च से तथा सेकेंडरी कक्षा की परीक्षाएं पांच मार्च से नए परीक्षा केंद्र पर आयोजित होंगी।
साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, जींद को निर्देश दिए गए हैं कि नए परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-02 (बी-02) पर नया स्टाफ, जिसमें केंद्र अधीक्षक, उप-केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक अमला, लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed