{"_id":"69a548b68e2d0550ca02b38c","slug":"video-cpim-protests-against-iran-attacks-in-bhiwani-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में ईरान हमलों के विरोध में माकपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में ईरान हमलों के विरोध में माकपा ने किया प्रदर्शन
अमेरिका–इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमलों के विरोध में सोमवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व विभिन्न संगठनों ने शहर के बीरसिंह पार्क में एकत्रित होकर ट्रम्प व नेत्यांहू के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा पुराना बस स्टैंड चौक पर ट्रंप व नेत्यांहू का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। युद्ध उन्मादी नीतियों की कड़ी निंदा की गई। इसके साथ ही भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युद्ध विराम व शांति बहाली की मांग की गई। इस मौके पर कम्युनिस्ट कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि ईरान पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। साथ ही आरोप लगाया कि साम्राज्यवादी नीतियों के तहत विभिन्न देशों में अस्थिरता फैलाई जा रही है। उन्होंने इराक, अफगानिस्तान, लीबिया और सीरिया का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्धों का सबसे अधिक दुष्प्रभाव आम जनता, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युद्ध विराम और शांति बहाली की मांग उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।