{"_id":"69a558990f8fcf84870c1baf","slug":"video-rapid-response-team-formed-at-civil-hospital-bhiwani-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के नागरिक अस्पताल में किया रैपिड रिस्पांस टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के नागरिक अस्पताल में किया रैपिड रिस्पांस टीम का गठन
जिले में होली के त्योहार को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल विभाग में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। जिले के नागरिक अस्पताल के सभी स्पेशलिस्ट चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिए और कहा कि अपना मोबाईल फोन स्विच ऑफ ना करें व अपना स्टेशन ना छोड़े। इस दिन किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। वहीं होली पर सिंथेटिक रंग में भंग ना डाले, इसके लिए पीएमओ डॉ. बलवान ने सिंथेटिक रंग से सावधान रहने की सलाह दी। पीएमओ डॉ. बलवान ने बताया कि सिंथेटिक कलर रंग हानिकारक हैं, उनका प्रयोग ना करें। वह हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाता है और चमड़ी पर लग जाता है, तो उसे भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि जो भी सिंथेटिक रंग और ऑर्गेनिक रंग में देखने में कोई ज्यादा अंतर नहीं होता, लेकिन उसका प्रयोग करेंगे तो पता लग जाएगा, क्योंकि सिंथेटिक क्लर काफी गहरा होता है, वह उतरता नहीं। ऑर्गेनिक क्लर गहरी छाप नहीं छोड़ता और आसानी से उतर जाता है। होली के त्योहार को देखते हुए आपातकालीन विभाग में एक से दो डॉक्टर की शिफ्ट वाइज अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आपात स्थिति में वे अपनी सेवा दे सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।