सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   DC listened to the problems of the villagers in the night court in village Garhwa.

Bhiwani News: डीसी ने गांव गढ़वा में रात्रि दरबार में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
DC listened to the problems of the villagers in the night court in village Garhwa.
रात्रि दरबार कार्यक्रम में डीसी के सामने अपनी समस्या रखती महिला। 
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत सिवानी उपमंडल के गांव गढ़वा-खरकड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दरबार लगाया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए वे नागरिकों की समस्याओं पर दो सप्ताह के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा और प्रदेश सरकार स्तर की समस्याओं को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा।
Trending Videos


रात्रि दरबार के दौरान ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष प्लॉट देने दिलवाने, खरकड़ी के लिए रजवाहा-नाला बनवाने, गली का निर्माण करवाने, खाला पक्का करवाने, नाजायज कब्जा हटवाने, घरेलू सौर ऊर्जा की सब्सिडी दिलवाने, पेयजल लाइन डलवाने, खरकड़ी में जलघर बनवाने व गंदे पानी की निकासी का नाला बनवाने, जोहड़ में पानी डलवाने, बसों को नियमित रूप से चलवाने की समस्या रखी। इसी प्रकार से नागरिकों ने बिजली बिल ठीक करवाने, परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करवाने, रजवाहा व नाली पक्की करवाने, अनुसूचित जाति की चौपाल का पुनर्निमाण करवाने, फिरनी को ठीक करवाने और भेड़ चोरी मामले में पुलिस कार्रवाई करवाने की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने रखी गांव में ई-लाइब्रेरी और इंडोर जिम बनवाने की मांग

गांव के सरपंच रोहताश सूरा ने डीसी गुप्ता से मुख्य रूप से गांव में ई- लाइब्रेरी और इंडोर जिम का निर्माण करवाने की मांग रखी ताकि लाइब्रेरी में बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें और जिम में शारीरिक अभ्यास कर सकें। इस पर डीसी ने दोनों को मांगों को हर संभव पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed