{"_id":"69b326012fae17de3701a0f6","slug":"dr-pawan-kumar-assumed-the-charge-of-board-chairman-for-the-third-time-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147996-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीसरी बार डॉक्टर पवन कुमार ने संभाला बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीसरी बार डॉक्टर पवन कुमार ने संभाला बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर डॉक्टर पवन कुमार का स्वागत करते बोर्ड अधिकारी व कर्
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर डॉक्टर पवन कुमार ने तीसरी बार कार्य ग्रहण कर लिया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए पवन कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे तथा बोर्ड उपाध्यक्ष, बोर्ड सचिव व अधिकारियों के साथ मिलकर बोर्ड को और उच्च मुकाम पर ले जाएंगे।
बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षाविदों ने बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोको अभियान व बोर्ड की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार लाने के अथक प्रयास किए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश की शैक्षिक क्षेत्र में बहुआयामी व सार्थक सुधार लाकर इसका स्तर और ऊंचा उठाएंगें। उन्होंने कहा कि शिक्षा-परीक्षा में गुणात्मक सुधार, परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण अंकुश लगाने तथा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को ओर अधिक उत्तरदायी, त्वरित, पारदर्शी व विद्यार्थियों, शिक्षकों के लिए संतुष्टि पूर्ण बनाने के लिए सतत व सार्थक प्रयास जारी रहेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में बोर्ड की परीक्षाएं सुचारु रूप से चल रही है और जो भी नकल से संबंधित मामले सामने आ रहे हैं उन पर बोर्ड तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई कर रहा है। वर्तमान में चल रही परीक्षाओंं में कुछ जगहों पर जहां भी नकल के मामले सामने आ रहे हैं, आरोपी लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है, इसके अलावा संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर सक्रिय रूप से कार्य करते हुए शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, लचीला और समावेशी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी कौशल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
Trending Videos