Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Stray Animals Wreak Havoc in Loharu, Bhiwani; Municipal Administration Remains a Silent Spectator.
{"_id":"69b3c74daea4f8022b0f351e","slug":"video-stray-animals-wreak-havoc-in-loharu-bhiwani-municipal-administration-remains-a-silent-spectator-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में बेसहारा पशुओं का उत्पात, नगर पालिका प्रशासन बना मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में बेसहारा पशुओं का उत्पात, नगर पालिका प्रशासन बना मूकदर्शक
कस्बे में इनदिनों बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या आमजन और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। मुख्य सड़कों, बाजारों और चौराहों पर बड़ी संख्या में घूम रहे बेसहारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
कस्बे के रेलवे रोड, परशुराम चौक,अनाज मंडी क्षेत्र, बस स्टैंड के आसपास तथा मुख्य बाजार में दिनभर गाय, नंदी खुलेआम घूमते रहते हैं। कई बार ये पशु अचानक सड़क के बीच आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
खासकर रात के समय सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों के लिए और भी ज्यादा खतरा पैदा कर देते हैं। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि कई बार पशुओं के आपस में लड़ने के कारण भी लोग घायल हो चुके हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी इन पशुओं के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।