सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sixteen cheaters were caught in the Class 10 Science and Class 12 Agriculture and Philosophy examinations, and one fake candidate was apprehended.

Bhiwani News: दसवीं के विज्ञान और 12वीं के कृषि एवं दर्शन शास्त्र परीक्षा में 16 नकलची पकड़े, एक फर्जी परीक्षार्थी दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sixteen cheaters were caught in the Class 10 Science and Class 12 Agriculture and Philosophy examinations, and one fake candidate was apprehended.
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेशभर में दसवीं के विज्ञान और 12वीं कक्षा के कृषि व दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा में वीरवार को 16 नकलची पकड़े। वहीं दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा एक फर्जी परीक्षार्थी भी दबोचा गया जिसके खिलाफ पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वीरवार को दसवीं के विज्ञान व 12वीं के कृषि व दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा में 2,89,690 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
Trending Videos

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि उन द्वारा स्वयं भिवानी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों से रूबरू होकर बात की। उन्होंने परीक्षा में नकल रोकने और शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरानी पर नकल का एक मामला दर्ज किया। प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 15 मामले दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने निरीक्षण के दौरान जिला सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडली-01 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक वीना जेबीटी व राजबीर जेबीटी को एक ही डीडीओ के अधीन होने के कारण, जिसके परीक्षार्थी इसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे थे उनको परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। इसी केंद्र से रविन्द्र कुमार टीजीटी गणित को उड़नदस्ते के साथ दुर्व्यवहार करने पर कार्यभार मुक्त कर दिया गया। इसी उड़नदस्ते द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र कुंडली-02 पर नियुक्त पर्यवेक्षक वतन प्रवक्ता वाणिज्य को नकल करवाने में संलिप्तता पाए जाने तथा धर्मेंद्र सिंह टीजीटी और ललित कुमार कला अध्यापक को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया।
उप मंडल प्रश्न पत्र उड़नदस्ता महम द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निंदाना पर नियुक्त पर्यवेक्षक बिजेन्द्र जेबीटी एवं परीक्षा केंद्र मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा-07 पर नियुक्त पर्यवेक्षक संदीप जेबीटी को ड्यूटी में लापरवाही के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया गया। नियन्त्रण कक्ष भिवानी द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास पर प्रतिरूपण का एक केस दर्ज किया, जहां असली परीक्षार्थी के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। उन्होंने केंद्र अधीक्षक को परीक्षार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया।
आज 12वीं के समाज शास्त्र व उद्यमिता की परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 13 मार्च को प्रदेशभर के 540 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा के समाजशास्त्र व उद्यमिता की परीक्षा में 16,162 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed