Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Crowds gathered at gas agencies in Bhiwani, the Deputy Commissioner said – due to changing circumstances in the Middle East, there is a problem with gas.
{"_id":"69b3d5fafc4cbb956a0edc83","slug":"video-crowds-gathered-at-gas-agencies-in-bhiwani-the-deputy-commissioner-said-due-to-changing-circumstances-in-the-middle-east-there-is-a-problem-with-gas-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में गैस के लिए एजेंसियों पर जुटी भीड़, उपायुक्त बोले- मिडिल ईस्ट में परिस्थितियां बदलने के चलते गैस को लेकर दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में गैस के लिए एजेंसियों पर जुटी भीड़, उपायुक्त बोले- मिडिल ईस्ट में परिस्थितियां बदलने के चलते गैस को लेकर दिक्कत
घरेलू गैस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। उपायुक्त साहिल गुप्ता का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक तरीके से घरेलू या कर्मिशियल गैस का अनावश्यक भंडारण करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन गैस की सप्लाई की व्यवस्था पर पूर्णतया: नजर रखे हुए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।
उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि मिडिल इस्ट में जो स्थितियां पैदा हुई है, उसके चलते गैस की सप्लाई को लेकर दिक्कतों की बात सामने आ रही है। प्रशासन पूर्णतया: अलर्ट है। वहीं भारत गैस एजेंसी के संचालक हंसराज ने कहा कि मिडिल इस्ट युद्ध के चलते सप्लाई में कुछ दिक्कतें आई है। सरकार ने 25 दिन में जो बुकिंग का नियम बनाया है, आमजन इसका पालन करे। किसी भी प्रकार का पैनिक ना ले। बुकिंग के आधार पर लोगों के घरों में गैस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
आवश्यक होने पर सरकार के बनाए हुए नियम पर गैस के लिए बुकिंग करवाए। हालांकि उन्होंने कहा कि कॉमिर्शियल व औद्योगिक क्षेत्र के लिए गैस की सप्लाई फिलहाल पीछे से बंद कर दी गई है। अगले आदेश आने पर सप्लाई शुरू की जाएगी।
वहीं आम गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सर्वर ठप होने के चलते गैस बुकिंग में समस्या आ रही है तथा उनका गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा। इसीलिए उन्हें व्यक्तिगत तौर पर एजेंसी पर जाकर गैस की बुकिंग करवानी पड़ रही है। ऐसी स्थितियों में मार्केट में गैस की कालाबाजारी होने की संभावनाएं बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।