सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Father and son arrested for cheating of Rs 9 lakh in the name of getting a job in the post office.

Bhiwani News: डाकघर में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी मामले में पिता-पुत्र काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for cheating of Rs 9 lakh in the name of getting a job in the post office.
डाकघर में नौकरी लगवाने की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार पिता पुत्र।
विज्ञापन
भिवानी। डाकघर में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी धर्मबीर को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं, जबकि आरोपी विनोद को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Trending Videos

बवानीखेड़ा पुलिस थाना में बवानीखेड़ा निवासी मोहित ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस को बताया था कि उसकी जान पहचान विनोद नामक व्यक्ति से हुई थी। विनोद ने उसे बताया कि पिता के माध्यम से वह उसे डाकघर में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी पिता-पुत्र ने इस बहाने शिकायतकर्ता से अलग-अलग समय पर कुल नौ लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो आरोपियों ने उसे नौकरी दिलवाई और न ही उसके पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा पुलिस थाना में 13 सितंबर 2025 को धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला अनुसंधान इकाई भिवानी के एएसआई राजीव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों धर्मबीर और उसके बेटे विनोद निवासी झांझकलां जींद को भिवानी से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी धर्मबीर खेती-बाड़ी का काम करता है, जबकि विनोद पीवीसी से संबंधित कार्य करता है। विनोद की शिकायतकर्ता मोहित के साथ जान-पहचान थी और उसी के माध्यम से उन्होंने नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed