{"_id":"6997672afae7c15cf2024aa1","slug":"instructions-for-timely-action-in-the-police-public-coordination-committee-meeting-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147054-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी बैठक में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी बैठक में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
भिवानी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित पुलिस-पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक में जनसमस्याओं पर विस्तार से मंथन करते हुए डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने लंबित मामलों में समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक की शुरुआत में डीएसपी मुख्यालय ने पिछली बैठक में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता से काम करते हुए तय समय सीमा में परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा। डीएसपी महेश कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा चिह्नित मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।