{"_id":"6a4ab83b70320d1c2806af9a","slug":"second-accused-arrested-for-breaking-into-a-house-and-stealing-cash-and-jewelry-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153492-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चुराने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चुराने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी करने के मामले में सीआईए द्वितीय भिवानी ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिमांशु निवासी देवसर को तीन जुलाई को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर दो हजार रुपये बरामद किए गए।
रविवार को रिमांड पूरा होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। दिनेश निवासी कितलाना ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका मकान कई दिनों से बंद पड़ा था। इस दौरान रिश्तेदारों ने सूचना दी कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात व्यक्तियों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर रखे नकदी और आभूषण चोरी कर लिए थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच के दौरान तीन जुलाई को सीआईए द्वितीय भिवानी के जांच अधिकारी पवन कुमार की टीम ने दूसरे आरोपी हिमांशु निवासी देवसर को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर दो हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में पुलिस पहले ही सह-आरोपी प्रीतम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन बरामद कर चुकी है।