{"_id":"6a4ab8d987dc4b857101c13a","slug":"second-accused-arrested-in-774-lakh-cyber-fraud-case-involving-investment-in-the-stock-market-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153491-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7.74 लाख की साइबर ठगी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7.74 लाख की साइबर ठगी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7.74 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना भिवानी पुलिस ने शनिवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहम्मद रफीक निवासी जैतपुर, दिल्ली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
शिकायतकर्ता हरदीप निवासी बिधवान ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 9 अक्तूबर 2025 को सोशल मीडिया पर उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। इसके बाद आरोपियों ने इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उसे लुभावने ऑफर दिए और अलग-अलग तिथियों में उससे कुल 7.74 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी हुई है।
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच के दौरान साइबर क्राइम थाना के मुख्य सिपाही अमरजीत ने दूसरे आरोपी मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अन्य आरोपियों को धोखाधड़ी के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।